हमर छत्तीसगढ़

 राज्यपाल डेका को लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री शांडिल्य ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि का पच्चीसवां वार्षिक प्रतिवेदन श्री डेका को सौंपा।
      इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, श्री संतकुमार नेताम, श्री डी राहुल वेंकट, श्री चंद्र कुमार अजगले, श्री एच एल ध्रुव एवं श्रीमती लीना कोसम उपस्थित थीं।

Show More

Related Articles

Back to top button