व्यापार जगत

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेन्नई में सबसे महंगी चांदी

नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में जारी तनाव और वैश्विक बाजारों में दबाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर कमजोरी देखने को मिली है। सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी भी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई। बाजार में निवेशकों की नजर अब कीमती धातुओं की अगली चाल पर बनी हुई है।

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में आज 10-10 रुपये की कमी दर्ज की गई। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल 1,270 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।

बड़े शहरों में सोने के भाव

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,54,720 रुपये, मुंबई और कोलकाता में 1,54,570 रुपये, जबकि चेन्नई में 1,55,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 22 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,41,840 रुपये और चेन्नई में 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

लखनऊ और जयपुर में भी 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद और पटना में यह कीमत 1,54,620 रुपये रही।

चांदी के भाव में भी कमजोरी

चांदी की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 2,59,900 रुपये प्रति किलो के भाव पर दर्ज की गई।

हालांकि, इससे पहले 18 और 19 सितंबर को चांदी के दाम में कुल 10,000 रुपये की तेजी आई थी। इसके बाद पिछले दो दिनों में इसमें करीब 5,100 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।

डॉलर और बॉन्ड यील्ड का असर

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों, मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड का दबाव कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, पश्चिमी एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर कुछ सहारा दे रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, डॉलर की चाल और भू-राजनीतिक घटनाक्रम का असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button