मनोरंजन

OOPS मूमेंट का शिकार हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला, कैमरे में कैद हुआ एक्ट्रेस की ड्रेस पर लगा हुआ…

कई बार देखा जाता है कि एक्ट्रेसेस इवेंट में या फिर आम तौर पर शूट के दौरान OOPS मूमेंट का शिकार होती हैं। ऐसे में एक फेमस एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं। हम बात कर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीलीला की। श्रीलीला एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक डॉक्टर भी हैं। उन्होंने बीते दिनों अपनी MBBS की डिग्री ली है। उनके कॉन्वोकेशन के वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हैं। फैंस और स्टार्स ने उन्हें MBBS की डिग्री के लिए उन्हें ढेर सारी बधाई दी। ऐसे में अब वो OOPS मूमेंट की शिकार होती दिखाई दे रही हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, श्रीलीला अपनी MBBS की डिग्री लेकर लौट रही थीं। ऐसे में जब वो एयरपोर्ट से बाहर आ रही थीं, तभी वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर किया। इस दौरान श्रीलीला का लुक देखने लायक था। उन्होंने डार्क रेड कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस कैरी की थी। वो इस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन जैसे ही एक्ट्रेस मुड़कर अपनी कार में बैठने के लिए जाने लगीं सभी की नजर उनकी ड्रेस के पीछे प्राइस टैग पर गई, जो कैमरे में आराम से कैद हो गया।

श्रीलीला का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और श्रीलीला की टांग खींच रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘ये क्या मैडम… क्या एयरपोर्ट से ही ड्रेस खरीदकर पहनी थी जो टैग हटाना भूल गईं?’ एक दूसरा लिखता है, ‘लग रहा है श्रीलीला को फैशन डिजाइनर ने मना किया था कि टैग को ना हटाएं जिस कारण ये लगा हुआ है।’ एक ने लिखा, ‘ मैम खास दिनों पर तो अपने कपड़े पहन लिया करो…।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

बता दें कि एक्टिंग की चकाचौंध के बीच श्रीलीला ने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई यानी एमबीबीएस को पूरा कर लिया है। श्रीलीला पिछले कई सालों से फिल्मों की शूटिंग और मेडिकल की भारी-भरकम पढ़ाई के बीच तालमेल बिठा रही थीं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रेजुएशन सेरेमनी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं। इन तस्वीरों में वो मैरून गाउन पहने अपनी डिग्री हाथ में लिए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में श्रीलीला अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अपनी लाइफ की इतनी बड़ी खुशी का जश्न मनाती दिख रही हैं। बता दें कि साई पल्लवी के बाद अब श्रीलीला भी उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं जिनके नाम के आगे ‘डॉक्टर’ लगा है।

Show More

Related Articles

Back to top button