खेल जगतभारत

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से चटाई धूल, वॉशिगंटन सुंदर ने झटके 3 विकेट

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में  48 रन से हरा दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 167 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 119 रन पर ऑलआउट हो गई। कुछ इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम ने धूल चटाई।

शुभमन गिल ने बनाए 46 रन

हालांकि इस मुकाबले में किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने फिफ्टी नहीं लगाई, लेकिन उपकप्तान शुभमन गिल ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। गिल को नॉथन एलिस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा शुरुआत में अभिषेक शर्मा ने 28 रन बनाए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे में 22 रन की छोटी पारी खेली। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 20 रन बनाए। अंत में अक्षर पटेल 11 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने लिए। एलिस ने शुभमन गिल, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को अपना शिकार बनाया। वहीं, एडम जैम्पा ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और जितेश शर्मा को आउट किया। जेवियर बार्टलेट और मार्कस स्टाइनिस को 1-1 विकेट मिला।

Show More

Related Articles

Back to top button