हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी आकर्षि कश्यप ने विश्व पटल पर बढ़ाया देश-प्रदेश का मान, डच ओपन में जीता रजत पदक

  • डीएसपी आकर्षि कश्यप की शानदार उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
  • मेहनत, अनुशासन और खेल भावना से युवा खिलाड़ियों के लिए बनीं प्रेरणा

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली प्रदेश की बेटी एवं डीएसपी आकर्षि कश्यप को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि आकर्षि कश्यप ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और शानदार खेल कौशल से अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर छत्तीसगढ़ और भारत का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और हर्ष का अवसर है।

उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर आकर्षि ने लगातार अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। खेल के मैदान में उनका समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आकर्षि कश्यप को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी मुकाबलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। 

Show More

Related Articles

Back to top button