हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिली 3 नई मेमू ट्रेनों की सौगात, रायपुर से रावघाट और कुरुद तक बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

रायपुर। नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय ने तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें रायपुर से रावघाट और रायपुर से कुरुद के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इन रेल सेवाओं की स्वीकृति की जानकारी दी है।

रेलवे की मंजूरी के अनुसार, गाड़ी संख्या 68768/68769 रायपुर–रावघाट मेमू तथा 68772/68771 और 68774/68773 रायपुर–कुरुद मेमू का संचालन किया जाएगा।

रावघाट तक रेल सेवा शुरू होने से बस्तर के दूरस्थ आदिवासी अंचलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। वहीं, कुरुद तक नई ट्रेनें शुरू होने से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नई रेल सेवाओं से समय और यात्रा खर्च की बचत होगी तथा क्षेत्रीय व्यापार, सामाजिक संपर्क और विकास को नई गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button