खेल जगत

बुमराह के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए सिराज, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को 407 रनों पर रोक दिया। इसके साथ ही सिराज ने जसप्रीत बुमराह के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। बुमराह के बाद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले गए टेस्ट मैच में भारत के लिए एक पारी में पांच विकेट या उससे अधिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

सिराज ने 19.3 ओवर गेंदबाजी की और 70 रन देकर छह विकेट चटकाए। सिराज ने गुरुवार शाम को जैक क्रॉली (19) को स्लिप में करुण नायर के हाथों कैच आउट कराकर अपना विकेट खाता खोला और फिर तीसरे दिन के खेल के सुबह के सत्र में जो रूट (22) और बेन स्टोक्स (0) को आउट किया।

शुक्रवार (4 जुलाई) को हैरी ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (184*) ने भारत के गेंदबाजों को 60 से अधिक ओवर तक निराश किया, जिसके बाद सिराज ने अंतिम सत्र में धमाकेदार वापसी की और इंग्लैंड के अंतिम तीन बल्लेबाजों- ब्रायडन कार्स (0), जोश टंग (0) और शोएब बशीर (0) को आउट कर उन्हें पहली पारी में 407 रनों पर आउट कर दिया।

बुमराह ने इन देशों में लिया है पांच विकेट

बुमराह के नाम ऑस्ट्रेलिया में चार, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में तीन-तीन और वेस्टइंडीज में दो बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वहीं सिराज के नाम इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में एक-एक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

टेस्ट में मोहम्मद सिराज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

विपक्षी टीमविकेट / रनस्थलवर्ष
दक्षिण अफ्रीका6/15केप टाउन2024
इंग्लैंड6/70बर्मिंघम2025
वेस्टइंडीज5/60पोर्ट ऑफ स्पेन2023
ऑस्ट्रेलिया5/73ब्रिस्बेन2021
इंग्लैंड4/32लॉर्ड्स2021

सिराज ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैचों में भारत के लिए छह विकेट लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। बुमराह के नाम भी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैचों में छह विकेट लेने का रिकॉर्ड है, लेकिन वह इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में छह इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट करने में सफल नहीं हुए हैं।

टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

विपक्षी टीमविकेट / रनस्थलवर्ष
वेस्टइंडीज6/27किंग्स्टन2019
ऑस्ट्रेलिया6/33मेलबर्न2018
इंग्लैंड6/45विशाखापट्टनम2024
दक्षिण अफ्रीका6/61केप टाउन2024
ऑस्ट्रेलिया6/76ब्रिस्बेन2024
वेस्ट इंडीज5/7नॉर्थ साउंड2019
श्रीलंका5/24बेंगलुरु2022
ऑस्ट्रेलिया5/30पर्थ2024
दक्षिण अफ्रीका5/42केप टाउन2022
दक्षिण अफ्रीका5/54जोहान्सबर्ग2018
ऑस्ट्रेलिया5/57मेलबर्न2024
इंग्लैंड5/64नॉटिंघम2021
इंग्लैंड5/83लीड्स2025
इंग्लैंड5/85नॉटिंघम2018

बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। बुमराह ने 20 से 24 जून तक खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। अब बुमराह लॉर्ड्स टेस्ट मैच में खेलते दिखेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button