हमर छत्तीसगढ़

चक दे इंडिया… पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम

  • एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शानदार जीत, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने टीम इंडिया को दी बधाई
  • फाइनल मुकाबले के लिए भारतीय टीम को दी अग्रिम शुभकामनाएं

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में शानदार खेल, मजबूत रणनीति और जीत के अदम्य जज्बे का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। टीम इंडिया की इस शानदार सफलता ने पूरे देश को गर्व और उत्साह से भर दिया है। उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों का आत्मविश्वास, आपसी तालमेल और मैदान पर संघर्ष की भावना भारतीय हॉकी की ताकत को प्रदर्शित करती है। एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचना टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाडि़यों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन और स्वर्णिम सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Back to top button