चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मैच टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए बेहद खास हो सकता है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वो अपने T20 इंटरनेशनल करियर का 100वां मुकाबला खेलेंगे और भारतीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे।
अक्षर पटेल ने अब तक भारत के लिए 99 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अब तक 746 रन बनाए हैं, जबकि अपनी गेंदबाजी से 100 विकेट अपने नाम किए हैं। चौथे T20 में उतरते ही वो भारत की लिस्ट में 100 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।
अक्षर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने भारत के लिए 99 T20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। वहीं रोहित शर्मा 161 मैचों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या (138), तिसरे पर विराट कोहली (127) और चौथे स्थान पर सूर्यकुमार यादव (115) का नाम आता है।
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में अक्षर पटेल ने अपने T20 इंटरनेशनल करियर के 100 विकेट भी पूरे किए थे। हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले स्पिन गेंदबाज बने थे। हालांकि, मौजूदा सीरीज में उनका प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। तीन मैचों में वह बल्ले से सिर्फ 15 रन बना सके हैं, जबकि गेंदबाजी में उनके खाते में केवल दो विकेट आए हैं। ऐसे में चौथे मुकाबले में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
अक्षर पटेल ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बेहद ही खास और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में हैरी ब्रुक का विकेट चटकाते ही अपने 100 T20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए।
इस बेहतरीन आंकड़े तक पहुंचते ही अक्षर भारत के लिए 100 T20I विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और इतिहास के महज चौथे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में वे भारत के सबसे सफल स्पिनर युजवेंद्र चहल (96 विकेट) से भी पहले इस आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।



