हमर छत्तीसगढ़

अकाल पुरख की फौज की अनूठी पहल, धार्मिक रील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था अकाल पुरख की फौज की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा एक अनूठी एवं अद्धभुत प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है जिसमें सिख समाज के सभी आयु वर्ग के लिए धार्मिक रील बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं, प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से सिख समाज के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं और चयनित रील को 9 अगस्त को लाइव स्क्रीन के माध्यम से दिखाया जाएगा। 
अकाल पुरख की फौज के सरदार गुरमुख सिंह होरा, सरदार जगजीत सिंह खनुजा, सरदार प्रीतपाल सिंह होरा, सरदार परविन्दर सिंह भाटिया, सरदार जीएस भामरा एवं सरदार तरनजीत सिंह होरा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि आज के इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के दौर में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एवं अपनी बातों को जनमानस तक पहुँचाने का रील एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हैं संस्था ने एक धार्मिक रील बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है जिसमें सम्पूर्ण देश से सिख समाज के बच्चे, महिलाएं एवं सभी उम्र के लोग सम्मलित हो सकते हैं। प्रतियोगिता में सम्मलित होने के लिए अधिकतम 90 सेकेड तक की रील बनाकर संस्था के दिये गए सम्पर्क नम्बर पर व्हाट्अप किया जा सकता है। रील बनाने का विषय पूर्णत: धार्मिक है जिसमें सिख गुरुओं का इतिहास, देश विदेश में बने हुए गुरद्वारों की जानकारी, पंजाब एवं पंजाबी संस्कृति तथा सिख योद्धाओं की गाथा का वर्णन कर सकते हैं।

रील पूर्ण रूप से मर्यादित होनी चाहिए एवं किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी अथवा अन्य किसी भी समाज की एवं सामाजिक धार्मिक स्थलों पर कोई व्यंगय या गलत जानकारी स्वीकार नहीं की जायेगी। रील बनाओ प्रतियोगिता का मकसद समाज की आने वाली पीढिय़ों को अपने इतिहास की जानकारी देना एवं गुरु घर से, सेवा सिमरन से जोडऩा है। रील बनाओ प्रतियोगिता में सम्मलित हज़ारों रील में से सर्वेश्रेष्ठ 30 रील का चयन किया जायेगा एवं चयनित रील को आगामी 09 अगस्त को पंडरी स्थित होटल सिमरन इन्टरनेशनल में लाइव स्क्रीन पर दिखाया जायेगा। सिमरन होटल्स ग्रुप के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह होरा ने बताया कि प्रतियोगिता में रील बनाकर 30 जुलाई तक इन नम्बरों पर 9425212173 एवं 98271 22222 भेज सकते हैं एवं रायपुर से बाहर से आने वाले सभी प्रतिभागियों को सभी तरह की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जायेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button