मनोरंजन

20 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, चर्च में दोहराईं शादी की कसमें

सफेद गाउन में ज्योतिका को देख भावुक हुए सूर्या, परिवार की मौजूदगी में मनाई 20वीं सालगिरह

मुंबई। साउथ सिनेमा के चर्चित कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को खास अंदाज में मनाया। दोनों ने परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में चर्च में एक बार फिर शादी की कसमें दोहराईं। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस खास मौके पर ज्योतिका सफेद ब्राइडल गाउन में नजर आईं, जबकि सूर्या सफेद जैकेट और काले ट्राउजर में दिखाई दिए। ज्योतिका को चर्च में दुल्हन के रूप में देखकर सूर्या भावुक हो गए और उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। इस दौरान सूर्या के भाई और अभिनेता कार्थी भी मौजूद रहे।

फिर पहनाई एक-दूसरे को अंगूठी

समारोह के दौरान सूर्या और ज्योतिका ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और साथ जीवन बिताने के वादे को दोहराया। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर वहां मौजूद परिवार के सदस्य भी भावुक नजर आए।

ज्योतिका ने लिखा भावुक संदेश

ज्योतिका ने इस खास मौके की तस्वीरें साझा करते हुए अपने रिश्ते

Show More

Related Articles

Back to top button