लाइफ स्टाइल

अगर बच्चे पेट के कीड़े से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत

यूं तो पेट में कीड़ों का होना आम समस्या है, लेकिन जब ये समस्या छोटे बच्चों के पेट में होने लगे, तो माता-पिता को चिंता सताने लगती है। आपको बता दें, जब बच्चा रात को पेट दर्द के कारण करवटें बदलता है या दिनभर चिड़चिड़ा और सुस्त दिखता है, तो उसका कारण पेट में कीड़े हो सकते हैं।

ये कीड़े बच्चों की आंतों में पनप जाते हैं और धीरे-धीरे उनके पोषण को चुराकर उन्हें कमजोर बना देते है। ऐसे में आयुर्वेद में कुछ असरदार घरेलू उपाय, जो इस समस्या से दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पेट के कीड़े से राहत पाने के घरेलू उपाय :

लहसुन का सेवन

पेट के कीड़ों से राहत पाने के लिए लहसुन का सेवन बड़ा फायदेमंद साबित हो सकता है। लहसुन में एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं जो आंतों के कीड़ों को खत्म करने में मदद करते हैं। आप रोज सुबह खाली पेट बच्चों को एक छोटा लहसुन की कली हल्के गर्म पानी के साथ दे सकते हैं।

नारियल तेल का सेवन

पेट में कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप नारियल तेल का भी यूज कर सकते हैं इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीपैरासिटिक गुण पाए जाते हैं जो पेट में कीड़ों की समस्या को कम करने में हेल्प कर सकते हैं। इसके लिए आप डेली एक चम्मच नारियल के तेल का सेवन शुरु कर दें।

पपीते के बीज का सेवन

पेट में कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप पपीते के बीज का सेवन कर सकते हैं। कच्चे पपीते के बीज एंजाइम्स से भरपूर होते हैं, जो कीड़ों को बाहर निकालते हैं। पपीते के बीज को सुखाकर चूर्ण बना लें और एक चम्मच शहद के साथ बच्चों को दें।

पुदीने का तेल बालों के लिए बड़ा है फायदेमंद है जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

हल्दी वाला दूध

आपको बता दें,पेट में कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए आप हल्दी वाला दूध भी पिला सकते हैं। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीपैरासाइटिक गुण होते हैं। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पिलाने से राहत मिलती है।

करेले जूस का सेवन

एक्सपर्ट्स बताते है कि, करेले में ऐसे तत्व होते हैं जो पेट के कीड़ों को मारते हैं। थोड़े से करेले के रस को शहद मिलाकर सप्ताह में 2 बार देने से कीड़े खत्म हो सकते हैं।

अजवाइन का सेवन

अजवाइन का सेवन बच्चों की पाचन क्रिया को सुधारता है और पेट के कीड़े खत्म करता है। 1 चुटकी अजवाइन को गुड़ के साथ मिलाकर सुबह देने से फायदा होता है।

Show More

Related Articles

Back to top button