हमर छत्तीसगढ़

निगम की बड़ी कार्रवाई: होली क्रॉस स्कूल की शाखाएं सील, बकाया चुकाते ही मिली राहत

रायपुर. नगर निगम की सख्त कार्रवाई में होली क्रॉस स्कूल की दो शाखाएं सील कर दी गईं. यह कार्रवाई संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने के कारण की गई. शैलेंद्र नगर और बैरन बाजार स्थित इन शाखाओं पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया बताया गया था. हालांकि आरटीजीएस से भुगतान के बाद सील खोल दी गई.

नगर निगम द्वारा पहले ही स्कूल प्रबंधन को अंतिम नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कर जमा नहीं किया गया. इसके बाद 30 मार्च को निगम की टीम वसूली के लिए मौके पर पहुंची और भुगतान न होने पर दोनों स्कूलों को सील कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, बैरन बाजार शाखा पर करीब 34 लाख रुपये और शैलेंद्र नगर शाखा पर लगभग 24 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था. कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरटीजीएस के जरिए पूरा बकाया टैक्स जमा कर दिया. भुगतान की पुष्टि होने के बाद नगर निगम ने दोनों शाखाओं को फिर से खोल दिया.

Show More

Related Articles

Back to top button