खेल जगतभारत

वर्ल्ड कप 2027 के रोडमैप में क्यों अलग-अलग हो गई रोहित और विराट की राह? जानिए क्या है BCCI का प्लान

रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर पर 19 जुलाई 2026 को पूर्ण विराम लग सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर वर्ल्ड कप 2027 खेलने और उसे जीतने की ख्वाहिश उनकी अधूरी रह जाएगी। वे जीवनभर एक मलाल के साथ जीएंगे कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में शामिल होकर भी वे कभी वनडे विश्व कप नहीं जीत पाए। रोहित और विराट हम उम्र हैं और दोनों ने साथ में क्रिकेट खेला है। यहां तक कि साथ-साथ टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट भी लिया, लेकिन एक बार फिर से सिर्फ विराट कोहली के नसीब में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है।

साल 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2011 के लिए टीम जगह बनाने से जरा से चूक गए थे। इसके बाद उन्होंने 2015 का वर्ल्ड कप खेला और 2019 के वर्ल्ड कप में तो पांच शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। इसके बाद 2023 में अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचा, लेकिन बदकिस्मती से ऑस्ट्रेलिया से भारत फाइनल हार गया। ऐसे में उनकी चाहत थी कि वे एक बार वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बने और उस विश्व कप को अपने हाथों में उठाएं, लेकिन टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स इस बात को नहीं चाहते।

अब आप सोच रहे होंगे कि जब रोहित शर्मा के साथ ऐसा होने की पूरी-पूरी उम्मीद है तो फिर विराट कोहली क्यों बच रहे हैं? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि दोनों का केस अलग है। भले ही वर्ल्ड कप के आसपास विराट भी 39 के हो चुके होंगे, लेकिन फिर भी विराट कोहली को हमेशा से वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा से सुपीरियर माना जाता है। इसके पीछे के कई कारण हैं, जिनमें पहला है फिटनेस, दूसरा फॉर्म और तीसरा है कंसिस्टेंसी।

फिटनेस के मामले में रोहित भी पिछले कुछ सालों के मुकाबले बेहतर नजर आए हैं, लेकिन फॉर्म और कंसिस्टेंसी चिंता का कारण है। रोहित शर्मा अपनी अटैकिंग क्रिकेट के लिए कई साल फेमस रहे, लेकिन जब से कप्तानी गई है, वह लय नजर नहीं आई है। वहीं, विराट कोहली हमेशा की तरह अपनी नैचुरल क्रिकेट से कंसिस्टेंट रहे हैं और फॉर्म भी उनके साथ है, चाहे बात आईपीएल की करें या फिर वनडे क्रिकेट की।

दोनों ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और टेस्ट क्रिकेट भी लगभग साथ में छोड़ी। हालांकि, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के मामले में चीजें अलग नजर आ रही हैं। विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 के प्लान में हैं, लेकिन रोहित शर्मा को लेकर सिलेक्टर्स पूरा मन बना चुके हैं कि अब उन्हें और आगे नहीं देखा जा रहा। इस वजह से दोनों का केस अलग हो रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button