भारतलाइफ स्टाइल

चिकन पुलाव के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मुंबई में एक बेहद दर्दनाक और अजीब वाकया सामने आया है। दावा किया गया है कि यहां तरबूज खाने के बाद फूड पॉयजनिंग की वजह से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम अब्दुल्लाह (40 साल), उनकी पत्नी नसरीन (3 5 साल), बेटी जैनब (13 साल) और आयेशा (16 साल) बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक यह परिवार जेजे मार्ग पर रहता था। 25 अप्रैल को उनके घर पर कुछ मेहमान आए थे। ऐसे में बाहर से चिकन पुलाव मंगवाया गया। मेहमानों के साथ पूरे परिवार ने पुलाव खाया और मेहमानों के जाने के बाद तरबूज काटा गया। जानकारी के मुताबिक अब्दुल्लाह के घर पर पांच मेहमान आए थे। सबने खाना साथ में ही खाया था लेकिन तरबूज उनके जाने के बाद काटा गया। तरबूज खाने के बाद सबको उल्टियां होने लगीं और चक्कर आने लगे। अधिकारियों ने बताया कि दंपती और दोनों बच्चों को पहले प्राइवेट अस्पाताल ले जाया गया। हालत खराब होने के बाद उन्हें जेजे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। रविवार को सबने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में एक-एक कर पूरे परिवार ने दम तोड़ दिया। रविवार को रात करीब 10 बजे अब्दुल्लाह की भी मौत हो गई। आसपास के लोगों का कहना है ऐसा लगता है कितरबूज की वजह से ही फूड पॉयजनिंग हुई थी क्योंकि पुलाव बाकी लोगों ने भी खाया था। जिन लोगों ने सिर्फ पुलावा खाया उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। सभी के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है और हिस्टोपैथलॉजी की रिपोर्ट का इंतजार था। इसके बाद मौत की असली वजह का पता चल सकता है। पुलिस ने इस मामले में एक केस दर्ज किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button