हार्ट के लिए बड़ा फायदेमंद है ये फल

आजकल युवाओं में हार्ट अटैक और दिल की बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे है। भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खान-पान और अनियमित जीवनशैली के चलते दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए पौष्टिक आहार लेना बेहद जरूरी है।

हालांकि, थोड़ी सी सावधानी और सही खान-पान से हम अपने दिल का ख्याल रख सकते है। प्रकृति ने हमें कई ऐसे फल दिए हैं जो हमारे दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन्हें अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करके हम दिल से जुड़ी कई समस्याओं से काफी हद तक बच सकते हैं और हेल्दी जीवन जी सकते है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फलों के बारे में जो आपके दिल को मजबूत बनाने में मदद करते है।
हार्ट के लिए बड़ा फायदेमंद है ये फल
सेब
एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना एक सेब खाना हार्ट के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। सेब में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड भरपूर मात्रा में होते है। ये तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते है। सेब में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। ऐसे में रोजाना एक सेब खाना हार्ट के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है।
जामुन

एक्सपर्ट्स बताते है कि, जामुन का नियमित सेवन करने से भी हार्ट के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। जामुन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, खासकर एंथोसायनिन, जो उन्हें उनका गहरा रंग देते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट ब्लड वेसल्स को नुकसान से बचाने और सूजन को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
केला
रोजाना केला खाने से हार्ट के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। केला पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत होता हैं, जो दिल के कामकाज के लिए एक जरूरी मिनरल है। पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम का सेवन ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। केले में मौजूद घुलनशील फाइबर दिल के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।
संतरा
संतरा का भी सेवन हार्ट के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। संतरे विटामिन C और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है और शरीर में सूजन को कम करता है। संतरे में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।