खेल जगत

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स ऐसे कर सकती है प्लेऑफ में क्वालीफाई, जानिए

आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सफर लगभग खत्म हो गया है। हालांकि अगर राजस्थान अपने सभी मैच जीतने में सफल रहता है तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकता है।

राजस्थान रॉयल्स का यह 9 मैचों में 7वीं हार है। वहीं राजस्थान ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए हैं। वो इस समय अंक तालिका में आठवें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने बचे हुए पांच मैच बहुत बड़े अंतर से जीतें और साथ ही यह उम्मीद करें कि तीन से अधिक टीमें 14 से ज्यादा अंकों के साथ समाप्त न करें।

यदि ऐसा होता है, तो 14 अंकों के साथ अन्य टीमों की तुलना में बेहतर नेट रन रेट के साथ रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। तीन टीमें पहले ही 12 अंकों तक पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम के पास 12 अंक हैं। ऐसे में सभी टीमों को कम से कम 5 मैच खेलने हैं। अगर तीनों टीमें दो मुकाबले जीत जाती हैं, तो रॉयल्स के सफर लगभग खत्म हो जाएगा।

IPL 2025 का पॉइंट्स टेबल

स्थानटीममैचजीतहारकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट (NRR)
1गुजरात टाइटन्स862–121.104
2दिल्ली कैपिटल्स862–120.657
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु963–120.482
4मुंबई इंडियंस954–100.673
5पंजाब किंग्स853–100.177
6लखनऊ सुपर जाएंट्स954–10-0.054
7कोलकाता नाइट राइडर्स835–60.212
8राजस्थान रॉयल्स927–4-0.625
9सनराइजर्स हैदराबाद826–4-1.361
10चेन्नई सुपर किंग्स826–4-1.392

वहीं अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने बाकी बचे मैचों में एक भी मैच हारती है तो वो प्लेऑफ के रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं अगर बारिश कोई मुकाबले में खलल डालता है तब भी राजस्थान रॉयल्स का सफर समाप्त हो जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स सोमवार (28 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने 10वें लीग मैच में तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी और फिर 1 मई को उसी मैदान पर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगी। अपने अंतिम तीन लीग चरण के मैचों में, रॉयल्स का सामना 4 मई को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स से, 12 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से और 16 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button