मनोरंजन

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ मचा रहा धूम, अरिजीत-श्रेया की आवाज का जादू

भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ के मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के मौके पर दर्शकों को खास तोहफा दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत पहले गाने ‘जय जय राम’ के आधिकारिक पोस्टर के साथ की गई है। गाने को लेकर दर्शकों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
‘जय जय राम’ को ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है, जबकि इसके भावपूर्ण बोल मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

रहमान के मधुर संगीत और कुमार विश्वास की प्रभावशाली शब्द रचना का मेल इस भक्ति गीत को खास बनाता है। गीत में भारतीय पारंपरिक संगीत की मिठास के साथ आधुनिक संगीत का भी खूबसूरत समावेश किया गया है।


इस गाने को अपनी आवाज दी है अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने। दोनों की सुरीली जुगलबंदी गीत के भक्ति भाव को और गहराई देती है। ‘जय जय राम’ की धुन और गायकी श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति देने वाली है। फिल्म के संगीत अभियान की यह शुरुआत ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button