हमर छत्तीसगढ़

भाजपा संयुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने ग्रहण किया कार्यभार

रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा के नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने अपने अपने नवीन कार्यभार को संभाला। संयुक्त मोर्चों के कार्यभार सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थें

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने नवनियुक्त सभी मोर्चा अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी नवीन जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के साथ ईमानदारी से निर्वहन करना है। पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी समय-समय पर दी जाती है उन जिम्मेदारियां को समय पर पूरा करना होता है। भाजपा देश की सेवा करने वाली पार्टी है जो जनता के बीच में जाकर उनके सुख और दुख दोनों में शामिल होते हैं। हमें जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति नीति और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्षों को कहा कि कार्यकर्ता की बदौलत ही प्रदेश में हमारी सरकार बनी है और कार्यकर्ता पार्टी का आधार होता है हमें कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि संगठन की और मजबूती के लिए आप सबकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसलिए संगठन सदैव मजबूत होता है।
भाजपा संयुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने ग्रहण किया कार्यभार

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन ने जो नई जिम्मेदारी दी गई है उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। संगठन की मजबूती के लिए हम सबको जुटना होगा। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि मातृशक्ति की मजबूती के लिए हम सब जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का समग्र विकास हो रहा है। महतारी वंदन सहित कई योजनाओं के माध्यम से हमारी बहनों की चिंता हो रही है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने नए दायित्व देने के लिए सबका आभार माना। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हम सबका लक्ष्य होगा। पार्टी के विचारधारा को मजबूत करने में हमारी भूमिका अहम होगी।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े ने कहा कि भाजपा में ही एक छोटे से कार्यकर्ता को उसके कर्मयोग के आधार पर सर्वोच्च दायित्व दिया जाता है जिससे वह सदैव समाज कल्याण के लिए प्रेरित रहता है। सदैव समाज के उत्थान के लिए हम सब सक्रिय रहेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने कहा कि सर्व उत्थान के संकल्प के साथ हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जिस उम्मीद के साथ पार्टी नेतृत्व ने जिम्मेदारी दी है उस पर हम सब खरा उतरेंगे।
भाजपा संयुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने ग्रहण किया कार्यभार

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने किया एवं आभार प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती रंजना साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, विधायक डोमनाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, शकुंतला पोर्ते, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, संध्या परगनिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सहित बड़ी संख्या में सभी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button