हमर छत्तीसगढ़
बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, पालिका की लापरवाही से मचा हाहाकार

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में इन दिनों हालात ऐसे हैं कि भारी बारिश के बाद भी लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। शहर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित टिकरापारा क्षेत्र में पिछले पंद्रह दिनों से नल सूखे हैं। लोग हर सुबह खाली बाल्टियां लेकर लौट रहे हैं, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी न कोई अधिकारी आया, न कोई सुधार हुआ। हालत यह है कि महिलाएं दूर-दूर तक पानी की तलाश में भटक रही हैं।



