हमर छत्तीसगढ़

ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा ‘Orphan Scholarship Program’ का आयोजन

रायपुर। ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अनाथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए ‘Orphan Scholarship Program’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद अनाथ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की जांच, शैक्षणिक मार्गदर्शन और भविष्य के लिए उचित परामर्श प्रदान करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत कल दिनांक 17/10/ 26 को अनाथ बच्चों के लिए मेडिकल चेक-अप एवं Educational Counselling की व्यवस्था की गई है। मेडिकल चेक-अप सुबह 9:00 बजे से होगा, जबकि मुख्य कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रोफेसर अय्यूब साहब विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के सेक्रेटरी भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे बच्चों की शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन अल-फलाह टावर, बैरन बाजार, रायपुर में किया जाएगा। फाउंडेशन ने समाज के जिम्मेदार नागरिकों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की इस पहल में सहभागी बनने की अपील की है।

ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन का संदेश है—
“सेवा • शिक्षा • बेहतर भविष्य”

आपकी उपस्थिति इन बच्चों के जीवन में उम्मीद,है हौसला और नई दिशा पैदा कर सकती है।

Show More

Related Articles

Back to top button