खेल जगतभारत

दिल्ली को फाइनल में पहुंचने के लिए बनाने होंगे 169 रन, बेथ मूनी की अर्धशतक से गुजरात ने की वापसी

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने के दिल्ली कैपिटल्स को 169 रन बनाने होंगे। अगर दिल्ली की टीम इस टारगेट को पीछा करने में सफल रहती है तो लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंच जाएगी। एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए।

मंगलवार को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में जारी एलिमिनेटर मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम को महज 9 रन पर सोफी डिवाइन (6) के रूप में बड़ा झटका लगा गया था। यहां से बेथ मूनी ने अनुष्का शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 38 के स्कोर पर जायंट्स ने लगातार दो गेंदों पर अनुष्का (16) और कप्तान एश्ले गार्डनर (0) का विकेट गंवा दिया।

मूनी और वेयरहम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

इसके बाद बेथ मूनी ने कनिका आहूजा के साथ चौथे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी की, जिसके बाद जॉर्जिया वेयरहैम के साथ पांचवें विकेट के लिए 46 गेंदों में 61 रन जुटाकर टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचा दिया। वेयरहैम ने 25 गेंदों में 35 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

बेथ मूनी ने जड़ा अर्धशतक

एक छोर पर निरंतर विकेट गिरते रहे, तो दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 62 रन की पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने 35 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए। एक सफलता मिन्नू मणि के हाथ लगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स इस मुकाबले में कप्तान एशले गार्डनर के अलावा, बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड़ के साथ उतरी है।

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, मारिजैन कप्प, चिनले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button