हमर छत्तीसगढ़

 RCB की हार का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, नहीं तो लखनऊ को झेलनी पड़ती लगातार सातवीं शिकस्त

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को गुरुवार को खेले गए IPL मैच में 9 रन (DLS मेथड) से हरा दिया. बारिश के कारण इस मैच को 19-19 ओवरों का कर दिया गया था. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को DLS मेथड के तहत जीत के लिए 213 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन ही बना पाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम यह मैच 9 रन (DLS मेथड) से हार गई.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ इस मैच में जो हार झेलनी पड़ी है, उसका सबसे बड़ा कारण है विराट कोहली का जीरो पर आउट होना. विराट कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. विराट कोहली को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा. विराट कोहली IPL में 46 पारियों के बाद जीरो पर आउट हुए हैं. विराट कोहली ‘डक’ पर आखिरी बार साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट हुए थे.

वहीं, रनों का पीछा करते हुए साल 2017 के बाद विराट कोहली पहली बार जीरो पर आउट हुए हैं. 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेज करते हुए विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हुए थे. इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगाए. मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े. अर्शिन ने 24 गेंदों में 17 रन बनाए.

Show More

Related Articles

Back to top button