दुनिया जहांभारत

भारी बारिश से असम बेहाल, 14 जिले हाई अलर्ट पर; 563 गांव बाढ़ की चपेट में

गुवाहाटी. असम में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है, जिससे राज्य में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 95 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 563 गांवों के 1.6 लाख से अधिक लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राज्य के 14 जि़लों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

असम में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है, जिससे राज्य में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 95 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 563 गांवों के 1.6 लाख से अधिक लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राज्य के 14 जि़लों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। शिवसागर सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाका है, जहाँ 57,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

इसके बाद गोलाघाट (34,000) और जोरहाट (25,000) में स्थिति सबसे चिंताजनक है। राजधानी गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जलग्रहण क्षेत्रों में और भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे संकट और गहराने की आशंका है।

Show More

Related Articles

Back to top button