72 घंटे में 10 लाख की चोरी का खुलासा, पड़ोसी ही निकला चोर; जेवर-नकदी समेत अधिकांश सामान बरामद

कांकेर: जिले के चारामा थाना क्षेत्र में करीब 10 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी की वारदात को किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार के पड़ोसी ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने तकनीकी जांच, मुखबिर की सूचना और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चारामा के वार्ड क्रमांक-02 निवासी रमेश मेश्राम अपने परिवार के साथ निजी कार्य से धमतरी गए हुए थे। इसी दौरान उनके सूने मकान का फायदा उठाकर आरोपी पीछे के दरवाजे से घर में घुस गया। घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। 17 जुलाई को पड़ोसियों से घर का पिछला दरवाजा खुला होने की सूचना मिलने पर परिवार वापस लौटा, तब चोरी का पता चला।
घटना की सूचना मिलते ही चारामा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू



