मनोरंजन

जैकी श्रॉफ की शादी को हुए 38 साल, वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी ने लुटाया प्यार

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ आज यानी 5 जून को अपनी शादी की 38वीं सालगिरह मना रहे हैं. दशकों से एक-दूसरे के प्यार में डूबा यह खूबसूरत कपल आज भी बॉलीवुड के सबसे मजबूत जोड़ों में से एक माना जाता है. इस खास मौके पर दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पुरानी यादें और खास तस्वीरें शेयर करते हुए एक-दूसरे को शादी की सालगिरह की बधाई दी है. फैंस और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी इस स्टार कपल को सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं भेज रहे हैं.आयशा ने कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दशकों से चले आ रहे उनके साथ के सफर की झलक दिख रही है.

डेटिंग के दिनों से लेकर शादी के दिन तक, आयशा ने एक पोस्ट में इन सभी पलों को शेयर किया. तस्वीरें साझा करते हुए आयशा ने लिखा, ‘मेरी जिंदगी के मजबूत सहारे (रॉक) को सालगिरह मुबारक. और साथ में हार्ट और फ्लावर इमोजी भी लगाए. जैकी ने भी कई हार्ट इमोजी के साथ इस पोस्ट का जवाब दिया. इन तस्वीरों से इतने सालों में दोनों के बीच के प्यार भरे रिश्ते की झलक मिलती है.

कुछ तस्वीरों में जैकी और आयशा जवानी के दिनों में एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखे, जबकि कुछ में उनकी पारंपरिक शादी की रस्मों के पल कैद थे. इसमें परिवार की तस्वीरें भी शामिल थीं, जिनमें उनके बच्चे एक्टर टाइगर श्रॉफ और एंटरप्रेन्योर कृष्णा श्रॉफ भी नजर आए.

साल 1987 में जैकी और आयशा ने रचाई थी शादी

जैकी और आयशा की लव स्टोरी की बात करें तो यह 80 के दशक की है. प्यार करने वाले पति जैकी ने कई बार बताया है कि टीनएज में आयशा को पहली बार देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था. साल 1987 में शादी करने से पहले इस कपल ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. आयशा और जैकी के दो बच्चे हैं जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड के बड़े एक्शन स्टार्स में अपनी जगह बनाई है. जबकि कृष्णा श्रॉफ एक फिटनेस एंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं.

जैकी श्रॉफ ने दीं कई यादगार फिल्में
जैकी श्रॉफ के करियर की बात करें तो उनको 1983 में सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से बड़ी पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ‘राम लखन’, ‘परिंदा’, ‘गर्दिश’, ‘रंगीला’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘देवदास’ जैसी फिल्मों और हिंदी व रीजनल सिनेमा के कई प्रोजेक्ट्स में यादगार परफॉर्मेंस दीं. जैकी श्रॉफ को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन सुपरहीरो’ में देखा गया था, जो 29 मई को रिलीज हुई और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

Show More

Related Articles

Back to top button