हमर छत्तीसगढ़

साधना नायक को बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर पीएचडी अवार्ड

रायपुर। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित और मध्यभारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आकांक्षा लायन्स इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एण्ड एम्पॉवरमेन्ट की डायरेक्टर श्रीमती साधना नायक को पीएचडी अवार्ड हुई है।कलिंगा विश्वविद्यालय ने उनकी पीएचडी का नोटिफिके़शन जारी कर दिया है।श्रीमती नायक लम्बे समय से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षा एवं प्रशिक्षित शिक्षक तैयार करने के कार्य में समर्पित हैं ।उन्हें शिक्षा विषय में *बौद्धिक दिव्यांग बालकों के कार्यात्मक शैक्षणिक कौशल के विकास व विशेष शिक्षकों के दृष्टिकोण का विश्लेषणात्मक अध्ययन रायपुर जिले के संदर्भ में* शीषर्क पर उनके शोध के आधार पर पीएचडी अवार्ड की गयी है। श्रीमती नायक ने अपना शोध डॉ श्रद्धा वर्मा के मार्गदर्शन में पूरा किया है।श्रीमती नायक को उनके शोध के कलिंगा विश्वविद्यालय नवा रायपुर अटल नगर ने पीएचडी अवार्ड की है।श्रीमती नायक अनेक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में सीईओ रह चुके के के नायक की धर्मपत्नी हैं ।

Show More

Related Articles

Back to top button