अन्य

मोहसिन खान को कांग्रेस में मिली नई जिम्मेदारी, साथियों में उत्साह की लहर

जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता मोहसिन खान को शहर कांग्रेस कमेटी, जगदलपुर का सचिव नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मोहसिन खान को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मोहसिन खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button