भारत

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 8 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD अपडेट

आज का मौसम 8 जून: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक और नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी 8 जून को बिहार, उत्तर प्रदेश, असम, केरल, महाराष्ट्र, नागालैंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत देश के कुल 17 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले सात दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वात्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो घर से एक बार निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें।IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 7 जून को पश्चिम-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के अतिरिक्त हिस्सों के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगे बढ़त दर्ज की है। अगले 3-4 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर के शेष हिस्सों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 10 जून के बीच कर्नाटक के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों में 7 से 13 जून तक व्यापक वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में लगातार बारिश की संभावना है। कर्नाटक के तटीय और आंतरिक क्षेत्रों में 8 से 10 जून के दौरान अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

देश 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय समेत 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली में बन सकती हैं लू जैसी परिस्थितियां (8 से 10 जून): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दोपहर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं रफ्तार बढ़ाएंगी और यह 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। जबकि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 9 और 10 जून को भी आसमान साफ रहेगा। तापमान के 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • त्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट (8-13 जून): सहारनपुर, मुजफ्फरपुर, मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा जिलों में आज यानी 8 जून को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 जून के बीच लू का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में ही 10 से 14 जून के बारिश होने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट (8-12 जून): वेस्ट चंपारण, माधेपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर, जमुई, कटिहार, माधेपुर, सुपौल में मौसम विभाग ने गरज-चमक से बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 10 से 11 जून को कई स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 11 जून को बिहार के अधिकतर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • हिमाचलप्रदेश में तेज हवाएं के साथ गरज की संभावना (8-13 जून): शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर, ऊना, चंबा, बिलासपुर, किन्नौर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार। मौसम विभाग ने 8 से 13 जून के बीच छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। 9 और 10 जून को कुछ इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। 11-12 जून को गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।
शहरअधिकतम तापमान (8 जून)न्यूनतम तापमान (8 जून)
दिल्ली42°C31°C
मुंबई33°C29°C
चेन्नई37°C30°C
कोलकाता37°C28°C
लखनऊ41°C31°C
पटना40°C29°C
रांची36°C27°C
भोपाल38°C28°C
जयपुर41°C31°C
शिमला30°C20°C
नैनीताल29°C22°C
https://adsdkprod.azureedge.net/assets/sf/v1.0.0-1/safeframe-v2.html

स्पॉन्सर किया गया

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड में छिटपुट बारिश की संभावना (8-13 जून): देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। IMD ने 8 से 13 जून के बीच राज्य में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। जबकि 11 से 13 जून के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना है।

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट (8-12 जून): रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, पलामू, गोड्डा में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। 11-12 जून को आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट है। 11-12 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

  • जम्मू-कश्मीर में चलेंगी तेज हवाएं (8 से 13 जून): जम्मू, श्रीनगर, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, उधमपुर, राजौरी, पुंछ, डोडा, कुपवाड़ा में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 13 जून के गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Show More

Related Articles

Back to top button