हमर छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, एरिया मैनेजर की दर्दनाक मौत

 चलती ट्रेन में चढ़ने की एक छोटी-सी चूक ने एक व्यक्ति की जान ले ली। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की रायपुर शाखा के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार सिन्हा कार्यालयीन कार्य से रायपुर जाने के लिए ट्रेन नंबर 22845 पुणे–हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस में प्लेटफॉर्म नंबर-3 से सवार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच पटरी पर गिर पड़े। हादसा इतना भयावह था कि उनका दायां पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Back to top button