खासतौर पर गुड़हल के पौधे में सफेद रंग के कीड़े लग जाते हैं। जिन्हें भगाने के लिए ये नुस्खे काम आएंगे।

बालकनी के गमलों में खिले फूल सुंदर लगते हैं। अगर आप मौसमी फूलों के अलावा सदाबहार किस्म के फूल वाले पौधे लगाना चाहते हैं तो गुड़हल बेस्ट है। अक्सर लोगों की प्रॉब्लम होती है कि गुड़हल के पौधे में सफेद रंग के चिपचिपे कीड़े लग जाते है। जिसकी वजह से कई बार फूल भी नहीं खिलते। पौधों पर सफेद रंग के कीड़े ना लगे और फूल खिलते रहे इसके लिए अल्फा वाटिका ने बहुत ही सिंपल सा नुस्खा इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसकी मदद से ना केवल गुड़हल के पौधे पर कीड़े नहीं लगेंगे बल्कि फूल भी अच्छे से आएंगे।
गुड़हल के पौधे के साथ कपूर रखें
गुड़हल के पौधे पर ज्यादातर पेस्ट का अटैक होता है। जिससे पौधे खराब होने लगते हैं और फूल नहीं खिलते। ऐसे में कपूर की शार्प स्मेल पौधों को कीड़ों से बचाने में मदद करती है। कपूर को पौधों के पास रखने के लिए अल्फा वाटिका का हैक काम आएगा। कपूर की तीन से चार गोलियों को किसी डिब्बी में करके टहनियों में टांग दें।
इसके लिए किसी छोटी ढक्कन वाली प्लास्टिक की डिब्बियों में छेद करके तार या धागे को फंसा दें। अब इन डिब्बियों में तीन से चार कपूर की गोलियों को रखकर ढक्कन बंद कर दें। और इन तार से डिब्बी को टहनियों में फंसा दें। कपूर की शार्प स्मेल डिब्बे के छेद से निकलेगी और पौधे पर पेस्ट का अटैक नहीं होगा।
कपड़े धोने वाले साबुन से होगा असर
अगर गुड़हल के पौधे में सफेद रंग के कीड़े लग जाते हैं और उन्हें घरेलू नुस्खे से भगाना चाहते हैं तो डिटर्जेंट का नुस्खा फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए बस किसी स्प्रे बोतल में डिटर्जेंट को पानी के साथ घोलकर रख लें। बस लगातार कुछ दिन पत्तियों और टहनियों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में सारे चिपचिपे कीड़े भाग जाएंगे।



