खेल जगत

ZIM vs WI मुकाबले में हुई छक्कों की बारिश, टूटा विश्व रिकॉर्ड, T20 WC 2026 में दोनों टीमों ने मिलकर रचा इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 44वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कैरेबियाई टीम ने 107 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे का विजय क्रम टूट गया और उन्हें इस विश्व कप में पहली पराजय का सामना करना पड़ा।

वानखेड़े में मौजूद दर्शकों के लिए ये मुकाबला फुल पैसा वसूल रहा। सुपर-8 के 44वें मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर छक्के लगाए। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इन दोनों टीमों ने मिलकर इतिहास रच डाला और साल 2014 में आयरलैंड और नीदरलैंड का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज ने T20 विश्वकप में रचा इतिहास

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बल्लेबजों ने टी20 क्रिकेट ने नया अध्याय लिखा। ये नया अध्याय टी20 विश्व कप के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है। जी हां, सोमवार 23 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मुकाबले के दौरान इन दोनों टीमों की तरफ से कुल 31 छक्के लगाए गए। इसके साथ ही साल 2014 टी20 विश्वकप में नीदरलैंड और आयरलैंड के बीच हुए मुकाबले में 30 छक्कों का रिकॉर्ड भी टूट गया।

अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे टी20 विश्वकप के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें बन गई हैं। इस लिस्ट में 30 छक्कों के साथ आयरलैंड और नीदरलैंड हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर इंग्लैंड और इटली की टीम हैं। इन दोनों टीमों के द्वारा ने इसी साल 2026 के मुकाबले में कुल 25 लगाए गए थे। चौथे स्थान पर 24 छक्कों के साथ ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम शामिल हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर भी 24 छक्कों के साथ ये ही दो टीमों विराजमान हैं।

टी20 विश्वकप के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दो टीमें

  • 2026- वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे- 31 छक्के
  • 2014- आयरलैंड बनाम नीदरलैंड- 30 छक्के
  • 2026- इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड- 25 छक्के
  • 2010- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- 24 छक्के
  • 2024- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत- 24 छक्के
Show More

Related Articles

Back to top button