हमर छत्तीसगढ़

छग प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी की अनुमति से प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रशासन श्री मलकीत सिंह ग़ैदू जी के अनुमोदन से संगठन में पदाधिकारियों व विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने सूची जारी कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

प्रकोष्ठ की गई नियुक्तियों में 01 प्रदेश उपाध्यक्ष, 04 प्रदेश महासचिव, 08 प्रदेश सचिव व प्रदेश के 27 जिलों के अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई है। जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। सभी पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप जनहित में कांग्रेस संगठन के मार्गदर्शन पर कार्य करेंगे। कांग्रेस भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध सड़क से सदन तक विरोध करेगी। रायपुर शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी जमीनी कार्यकर्ता करण जी राज को दी गई है !!

Show More

Related Articles

Back to top button