महिलाओं को क्यों खाना चाहिए कटहल? ये 5 फायदे जानकर आज ही शुरू कर देंगी

कटहल एक ऐसी सब्जी है, जो इतनी फ्लेवरफुल है कि लोग इसे वेजिटेरियन लोगों का मीट तक कह देते हैं। इसकी सूखी और ग्रेवी वाली मसालेदार सब्जी, अपनी खुशबू से ही लोगों के मुंह में पानी ला देती है। लेकिन ये कटहल सिर्फ स्वाद में ही जबरदस्त नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी बड़ा फायदेमंद है। खासतौर से महिलाओं के लिए तो कटहल एक सुपरफूड है। इसमें मौजूद पोषक तत्व महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस से ले कर बोन हेल्थ, वेट मैनेजमेंट और पाचन तक में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्यों महिलाओं को कटहल अनिवार्य रूप से अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे उन्हें मिल सकते हैं।

पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है
आमतौर पर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी डाइट का उतना ख्याल नहीं रखतीं। खासतौर से उनकी डाइट में ऐसी चीजें बहुत कम होती हैं, जो उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करें। उनका शरीर भी कई बदलावों से गुजरता है, जिस वजह से उन्हें ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर कटहल को वो अपनी डाइट में शामिल करें, तो उन्हें विटामिन ए, सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो उनकी ओवरऑल हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
बोन हेल्थ का रखे ध्यान
महिलाओं में 30 की उम्र के बाद बोन डेंसिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है। खासतौर से मेनोपॉज के बाद तो ऑस्टियोपोरोसिस तक का रिस्क बढ़ जाता है। कटहल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम; तीनों भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं।
आयरन को कमी को दूर करे
महिलाओं में आयरन की कमी काफी कॉमन है। खासतौर से पीरियड्स, प्रेगनेंसी और प्रेग्नेंसी के बाद; महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जिसे एनीमिया भी कहा जाता है। कटहल आयरन का एक अच्छा प्लांट बेस्ड सोर्स हो सकता है। खासतौर से कटहल के बीज आयरन से भरपूर होते हैं, जिन्हें नियमित रूप से महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
स्किन हेल्थ को इंप्रूव करे
महिलाएं अपनी स्किन हेल्थ को ले कर थोड़ी ज्यादा चिंता में रहती हैं। इसके लिए वो कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स तो इस्तेमाल करती हैं, लेकिन यह जानना बेहद जरूरी है कि स्किन का ग्लो आपकी डाइट पर भी निर्भर करता है। कटहल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इससे स्किन ज्यादा ग्लोइंग, यूथफुल और हेल्दी बनी रहती है।
हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखता है कटहल
आजकल महिलाओं में भी बीपी और हार्ट संबंधी बीमारियां काफी तेजी से बढ़ रही हैं। खासतौर से मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हार्ट डिजीज होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में कटहल को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल कटहल में भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है, जो बीपी और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम करता है।



