खेल जगतभारत

कुलदीप यादव को तीसरे मैच में क्यों मिलना चाहिए मौका? केविन पीटरसन ने बताया सबसे सटीक कारण

नई दिल्ली. इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दो मैच इस सीरीज के खेले गए हैं और दोनों मैचों में इस बात की खूब चर्चा हुई है कि भारत की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव जैसे दमदार स्पिनर को होना ही चाहिए। वे बॉलिंग में वैरिएशन लेकर आएंगे। अब ऐसी ही चर्चा तीसरे मैच से पहले उठी है। भले ही टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला जीत लिया है। इंग्लैंड के ही पूर्व दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इस बात की वकालत की है कि टीम इंडिया को कुलदीप यादव को खिलाने की जरूरत है। दोनों साथ में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे।

पिछले मैच में जब वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया गया था तो हर कोई हैरान था। अगर गेंदबाजी के लिहाज से देखा जाए तो रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर दोनों ही फेल रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी के लिहाज से दूसरे टेस्ट में दोनों ने जरूरी रन बनाए। ऐसे में सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी में गहराई को कम करके एक प्रीमियर स्पिनर को लेकर आएंगे? कुलदीप यादव हर मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वे हर मैच से पहले अपनी तैयारी पुख्ता रखते हैं।

केविन पीटरसन ने टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट से बात करते हुए कहा, “उन्हें उसे खिलाना जरूरी है। भारत एक टेस्ट मैच हारा, एक टेस्ट मैच जीता और मुझे लगता है कि उनमें वैरिएशन की थोड़ी कमी है। वे वैरिएशन मिस कर रहे हैं।” पीटरसन ने खुलासा किया कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड में गेंदबाजी के संबंध में उन्होंने बाएं हाथ के इस गेंदबाज के साथ काफी चर्चा की थी।

पीटरसन ने बताया, “जब मैं दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर था, तब मैं उनके साथ कई बार बैठा था और इंग्लैंड में गेंदबाजी के बारे में उनसे बात की थी। मैंने रणनीति पर भी बात की थी। कैसे और कहां गेंदबाजी करनी है, इस पर भी खूब बातचीत हुई थी। हमने काफी समय बिताया और उन्हें खेलते हुए देखना वाकई बहुत अच्छा होगा। उन्हें खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगेगा। उन्हें गेंदबाजी करना पसंद है, उन्हें विकेट लेना पसंद है और मैं अपने दोस्त को खेलते हुए देखना चाहता हूं। मुझे बेंच पर बैठे अपने दोस्त पसंद नहीं हैं।”

Show More

Related Articles

Back to top button