अक्षय कुमार से शादी के बाद ट्विंकल ने क्यों नहीं बदला सरनेम, जानें कितने करोड़ की हैं मालिकन

ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार की पत्नी होने के अलावा पॉपुलर ऑथर भी हैं। ट्विंकल जो पहले फिल्मों में काम कर चुकी हैं, उन्होंने शादी के बाद फिल्मों को छोड़ दिया था। इसके अलावा ट्विंकल ने शादी के बाद कभी नाम नहीं बदला है और उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई थी।
क्यों शादी के बाद नहीं बदला सरनेम
ट्विंकल ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘हमारी शादी को 25 साल हो गए हैं। मेरी बहन की शादी को भी और हमने शादी के बाद अपना सरनेम नहीं बदला है। हम खन्ना सिस्टर्स हैं।’
लोग मारते थे ताना- पागल हो तुम
उन्होंने यह भी कहा था कि कई आंटी हमें बोलती थीं कि तुम दोनों पागल सिस्टर्स हो क्योंकि तुमने सरनेम नहीं बदला है। इस पर मैं बोलती थी कि अगर मुझे नाम बदलना हुआ तो मैं पहला नाम बदलूंगी जो ट्विंकल है।
ट्विंकल की नेटवर्थ
ट्विंकल की नेटवर्थ सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक साल 2025 तक 269 करोड़ है। वह डिजाइन वेंचर्स, पब्लिशिंग डील और रियल एस्टेट के जरिए भी कमाई करती हैं। उनकी नेटवर्थ अक्षय से अलग है।
ट्विंकल की फेमस बुक
ट्विंकल की फेमस बुक्स की बात करें जिन्होंने ऑडियंस का दिल जीता है वो हैं मिसेज फनीबोन्स, पायजामाज आर फॉरगिविंग।
ट्विंकल की फिल्में
ट्विंकल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 1995 में फिल्म बरसात से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने जब प्यार किसी से होता है, इंटरनेशनल खिलाड़ी, बादशाह, जोरू का गुलाम और मेला जैसी फिल्में की हैं। ट्विंकल की लास्ट फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा थी जो साल 2001 में रिलीज हुई थी।
बतौर प्रोड्यूसर किया काम
इसके बाद उन्होंने कई मूवीज को प्रोड्यूस किया है जैसे तीस मार खान, थैंक्यू, पटियाला हाउस, खिलाड़ी 786, 72 माइल्स और पैडमैन। 72 माइल्स को छोड़कर सभी फिल्मों में अक्षय कुमार लीड रोल में थे।



