कौन है अनुष्का शर्मा के साथ दिख रही ये लड़की? इंटरनेट में मचाया है भौकाल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी है। इसके बाद आरसीबी फैंस का जोश अपने चरम स्तर पर पहुंच चुका है। बेंगलुरु टीम के लिए हमेशा से ही फैंस उसकी बड़ी ताकत रहे हैं। खासकर विराट कोहली के लिए फैंस की दिवानगी देखते ही बनती है। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी विराट को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर दिख रही हैं।
आईपीएल 2025 में अनुष्का शर्मा के साथ उनकी दोस्त को देखा जा रहा है। वो भी अनुष्का के साथ-साथ आरसीबी को स्पोर्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। अब वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। ऐसे में फैंस अनुष्का की इस दोस्त के बारे में जानने को उत्सुक दिख रहे हैं। कुल मिलाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर भौकाल काटा हुए है।
इस वक्त सोशल मीडिया में अनुष्का शर्मा की इस दोस्त के बारे में सवाल पूछ रहा है। ये हर आरसीबी के मैच में अनुष्का के साथ बैठी हुई नजर आती हैं। बता दें अनुष्का शर्मा की इस दोस्त का नाम मालविका नायर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार मालविका मणिपाल एकेडमी ऑफ पार्टनरशिप का काम देखती हैं। इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा और मालविका नायर एक दूसरे को फॉलो भी करते हैं।
मालविका नायर अनुष्का शर्मा की दोस्त होने के साथ-साथ आरसीबी से भी ताल्लुख रखती हैं। बता दें कि मालविका रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रेवेन्यू और मार्केटिंग हेड निखिल सोसाले की पत्नी हैं। उन्हें कई बार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ देखा गया है। आईपीएल 2025 में मालविका नायक को आरसीबी के आखिरी मुकाबले क्वालीफायर 1 में देखा गया था। इस दौरान वो आरसीबी की जीत में जश्न मनाते देखी गई। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी अनुष्का शर्मा के साथ उन्हें देखा गया है। खबर है कि अनुष्का शर्मा और वो काफी लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं।