मनोरंजन
कौन हैं ओवेन कूपर, जिनकी ऐतिहासिक जीत पर प्रियंका चोपड़ा और नेहा धूपिया ने जताया गर्व

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और नेहा धूपिया ने ब्रिटिश एक्टर ओवेन कूपर की एमी अवार्ड में ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जताई है। दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ओवेन कूपर का अवॉर्ड जीतने का पल साझा किया और खुशियों वाले इमोजी के साथ गर्व जताया।
77वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में किया गया। इस कैटेगरी में ओवेन ने ऑस्कर विजेता जेवियर बार्डेम और पीटर सार्स गार्ड जैसे दिग्गज कलाकारों को पीछे छोड़ा।



