जब पहली बार पर्दे पर साथ आए थे रजनीकांत और अनिल कपूर, डिजास्टर थी साल 2000 में आई ये फिल्म

साल 2000 में रजनीकांत और अनिल कपूर की एक फिल्म रिलीज हुई थी। ये पहली बार था जब रजनीकांत और अनिल कपूर साथ में नजर आए थे। फिल्म में दो बड़े सितारे थे, फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। यह एक एक्शन ड्रामा वाली फिल्म थी।
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है बुलंदी। बुलंदी में अनिल कपूर और रजनीकांत के अलावा रेखा, रवीना टंडन, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, रंजीत बेदी और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे।
IMDb की मानें तो रजनीकांत और अनिल कपूर ने पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर डबल रोल में नजर आए थे। इससे पहले अनिल कपूर ने साल 1990 में आई फिल्म किशन कन्हैया में साथ काम किया था। बुलंदी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
boxofficeindia.com की मानें तो इस फिल्म का बजट 7 करोड़ था और फिल्म ने भारत में 7.40 करोड़ का बिजनेस किया था। ये फिल्म केवल 230 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। पहले दिन इस फिल्म ने भारत में 58 लाख ही कमाए थे। फिल्म को टी रामा राव ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.2 है। फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं तो जी5 और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।



