खेल जगत

इंग्लैंड के खिलाफ जब KL राहुल बन गए कप्तान, लॉर्ड्स में क्यों लिया ऐसा फैसला?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला जा रहा है। इस दौरान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन के खेल समाप्त होने तक इंग्लिश टीम 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना चुकी है। वहीं, मुकाबले के तीसरे सेशन में केएल राहुल के कप्तानी करते देखा गया। इसके पीछे बड़ी वजह सामने आ रही है।

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन शुभमन गिल की जगह पर बल्लेबाज केएल राहुल को टीम इंडिया की कप्तानी करते देखा गया। ऐसा वाकया पहले दिन के तीसरे सेशल में हुआ। इस दौरान केएल राहुल टीम के अन्य खिलाड़ियों को आदेश दे रहे थे। इसके पीछे की कप्तान गिल का मैदान पर न होना और उपकप्तान ऋषभ पंत का चोटिल होना है। जब गिल मैदान पर वापस आए तो फिर उन्होंने ये जिम्मेदारी उठाई।

लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया के उपकप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण मैदान से बाहर हो गए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि पंत के बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। फिलहाल वे बीसीसीआई के मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया।

टीम इंडिया के लिए पहले दिन गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर युवा हरफनमौला खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने पहले ही ओवर में दो इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलिनय का रास्ता दिखाया। उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद में बेन डकेट को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद में जैक क्रॉली को फिर से विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराकर अपना शिकार बनाया।

नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। वहीं, जो रूट 99 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। हीं, ओली पोप 44, जैक क्रॉली 18, बेन डकेट 18 और हैरी ब्रुक 11 रन बनाकर आउट हुए।

Show More

Related Articles

Back to top button