भारत

ये सब क्या सुनना पड़ रहा है! जीते जी राहुल गांधी हो गए अमर

मिर्ज़ापुर. जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. जिसके बाद राहुल गांधी अमर रहे के नारे लगा दिए. जिसका वीडियो किसी ने रिकार्ड कर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. लोग वीडियो का मजाक भी बना रहे हैं कि जिंदा इंसान कैसे अमर हो सकता है भला. बता दें कि आज यानी बुधवार को पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि है. जिसे लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे. जिसके बाद एक स्वर में सभी ने राहुल गांधी अमर रहें के नारे लगा दिए. अब नारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मजाक बनाया जा रहा है.

Show More

Related Articles

Back to top button