हमर छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ANTF का किया गठन, TI, SI और ASI समेत 10 पुलिसकर्मी टीम में शामिल

रायपुर। रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली 23 जनवरी से लागू हो चुकी है। इसी क्रम में आज नशा नियंत्रण और रोकथाम को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रायपुर जिला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया है।

नवगठित ANTF टीम नशे से जुड़े मामलों की रोकथाम, कार्रवाई और निगरानी का कार्य करेगी। इस टीम के लिए एसीपी अनुज कुमार (क्राइम एवं साइबर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं ANTF की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला करेंगे।

ANTF टीम में कुल 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिनमें 01 निरीक्षक, 01 उप निरीक्षक (SI), 01 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 03 हवलदार और 05 आरक्षक शामिल हैं।

ANTF की टीम में जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया गया है, उसमें टीआई संजीव मिश्रा, एसआई अतुलेश राय, एएसआई प्रेमराज बारिक, हवलदार जयदेव सोम, सनेही नेताम, आरक्षक विकास क्षत्री, भूपेंद्र मिश्रा, संदीप शर्मा, सुरेश बंजारा और प्रमोद सिंह है।

यह गठन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली के निर्देशों के बाद सभी जिलों में किया गया है। ANTF के गठन को लेकर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त ने लिखित आदेश जारी किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button