भारतसियासी गलियारा

हमें इसे स्वीकर करना होगा, पप्पू यादव ने मानी महागठबंधन की हार; बोले- ये दुर्भाग्यपूर्ण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों करीब करीब आ चुके हैं। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका दिया है। 14 नवंबर को सुबह 10.45 पर जो रुझान दिख रहा है उसमे महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वाम) 54 सीटों पर सिमटता दिख रहा, जबकि एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) 185 सीटों पर मजबूत दिख रही है। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद और महागठबंधन के सहयोगी पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव की शुरुआती रुझानों के बाद मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि हमें इसे स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।
शुरुआती आंकड़ों में NDA को प्रचंड बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले तमाम सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों में भी एनडीए को बहुमत बताया गया था। आज वोटों की गिनती के साथ ही ये आंकड़े सच होते देखे जा रहे हैं। जहां बीजेपी और जदयू एक बार फिर बिहार की बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। बिहार चुनाव में के दौरान दोनों चरणों में हुई बंपर वोटिंग के बाद ऐसा दावा किया जा रहा था कि इस बार राज्य की सत्ता में परिवर्तन होगा। हालांकि, नतीजे इसके विपरित देखें जा रहे हैं

राघोपुर सीट पर पिछड़े तेजस्वी यादव

14 नवंबर को सुबह 10.45 पर जो रुझान दिख रहा है उसमे महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वाम) 54 सीटों पर सिमटता दिख रहा, जबकि एनडीए (बीजेपी-जेडीयू) 185 सीटों पर मजबूत दिख रही है। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से पिछे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार सतीश यादव से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रहा है।

चुनाव आयोग की लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा सीट पर महागठबंधन के नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव चौथे राउंड की वोटिंग तक 3016 वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं, महुआ विधानसभा सीट से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी पिछे चल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button