भारत

बिहार चुनाव के अंतिम चरण में 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को होगा मतदान, 1302 प्रत्याशियों का राजनैतिक भविष्य होगा तय

पटना, बिहार में दूसरे और अंतिम चरण के 122 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होने वाले मतदान में 1302 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला लगभग तीन करोड़ 70 लाख मतदाता करेंगे।

दूसरे और अंतिम चरण में 11 नवंबर को मतदान का सामान्य समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।
सुरक्षा कारणों से कटोरिया (सुरक्षित) के 121 मतदान केंद्रों, बेलहर के 140, चैनपुर, चेनारी (सुरक्षित) के 62, गोह के 25, नवीनगर के 26, कुटुंबा (सुरक्षित) के169 ,औरंगाबाद के 57, रफीगंज के 125, गुरूआ के 12, शेरघाटी के 48 , इमामगंज (सुरक्षित) के 361, बाराचट्टी (सुरक्षित) के 36 और बोधगया (सुरक्षित) के 20 मतदान केंद्रों, रजौली (सुरक्षित), गोविंदपुर और जमुई जिले की सभी चार सीटें सिकंदरा (सुरक्षित),जमुई, झाझा और चकाई में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही चलेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button