हमर छत्तीसगढ़

विकासशील होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव: 30 सितंबर को अमिताभ जैन होंगे सेवानिवृत्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर होने जा रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह पर 1994 बैच के आईएएस विकास शील को मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया है।

कई बड़े जिलों में संभाली कलेक्टर की भूमिका
विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आने के बाद उन्होंने रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर के रूप में काम किया। इसके अलावा उन्होंने उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे कई अहम विभागों में अपनी सेवाएँ दीं। सीएम विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें वापस बुलाया गया और अब उन्हें राज्य प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकासशील अभी तक मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर तैनात थे।

केंद्र में भी निभाई कई अहम भूमिकाएँ
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए विकासशील ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर काम किया। जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका विशेष रूप से सराही गई। बड़ी उपलब्धि मार्च 2025 में केंद्र सरकार ने उन्हें Secretary/Secretary-equivalent ग्रेड के लिए एंपैनल किया। इसे उनके प्रशासनिक अनुभव और छत्तीसगढ़ कैडर में सीनियरिटी के लिहाज से एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है।नए मुख्य सचिव के रूप में विकासशील से यह उम्मीद की जा रही है कि वे राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाएँगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विकास योजनाओं को गति देंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button