हमर छत्तीसगढ़

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया सोलर हाईमास्ट संयंत्र का लोकार्पण

बिलासपुर । केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम मोहभट्ठा में स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर के पास 10 लाख 75 हजार रूपए की लागत से स्थापित 2 सोलर हाईमास्ट संयंत्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तोखन साहू ने कहा कि सोलर हाईमास्ट संयंत्र लगने से क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को आवागमन एवं सुरक्षा में सुविधा मिलेगी। यह योजना स्वच्छ एवं नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है। तत्पश्चात् अतिथिगणों ने स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर में विधिवत् पूजा-अर्चना कर क्षेत्र तथा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की योजना अनुरूप पर्यटन स्थलों में प्रकाश व्यवस्था किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button