ट्रंप ने की बेशर्मी की हद पार, चार्ली किर्क के शोक समारोह में करने लगे डांस, लोगों ने लगाई लताड़

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विवादों से पुराना नाता है। वो हमेसा कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे उनका नाम विवादों में छाया रहता है। ताजा मामला, उनको कट्टर समर्थक और दक्षिणपंथी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की शोक सभा का है। जहां वो किर्क के परिवार को सांत्वना देने गए थे लेकिन फिर अचानक ट्रंप मंच पर नाचने लगे।
ट्रंप सोमवार को चार्ली किर्क की शोक सभा में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम एरिजोना के ग्लेनडेल में स्टेट फार्म स्टेडियम में आयोजित किया गया था, जहां करीब 65,000 लोग मौजूद थे। इस सभा में ट्रंप आखिरी वक्ता के तौर पर मंच पर आए और चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि दी। और अचानक मंच पर नाचने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चार्ली किर्क की 10 सितंबर 2025 को यूटा यूनिवर्सिटी के कैंपस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण में कहा कि अब चार्ली किर्क अमेरिका की आजादी के लिए शहीद हैं और कोई उन्हें कभी नहीं भूलेगा। चार्ली किर्क को ट्रंप का कट्टर समर्थक माना जाता था जिन्होंने पिछले साल ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जीतवाने में दिन-रात एक कर दिया था। जैसे ही ट्रंप चुनाव जीते चार्ली किर्क रातों-रात अमेरिका में एक बड़ा नाम बन गए।
लेकिन इस शोकसभा में एक ऐसा पल आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। जब मंच पर “अमेरिका द ब्यूटीफुल” गाना बज रहा था, तब ट्रंप गाने के साथ होठ हिलाने लगे और डांस करने लगे। यह देखकर वहां खड़ी चार्ली किर्क की पत्नी एरिका किर्क थोड़ी शर्मिंदा हो गईं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन उन्होंने हल्की मुस्कान भी दी। ट्रंप का यह डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग उनकी इस हरकत की निंदा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह एक शोकसभा के माहौल के बिल्कुल अनुसार नहीं था। एक यूजर ने ट्रंप की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ट्रंप चार्ली किर्क की शोकाकुल विधवा के साथ अपना अजीब सा डांस कर रहा है, कितना घटीया आदमी है।



