हमर छत्तीसगढ़

अवैध उत्खनन : एक जेसीबी, एक ट्रेक्टर और चार हाईवा जब्त

दुर्ग । जिला प्रशासन द्वारा मुरूम एवं रेत के अवैध उत्खनन के संबंध में जनता की शिकायत पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। इसके तहत अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेबीसी मशीन तथा अवैध उत्खनन परिवहन में संलिप्त एक ट्रेक्टर एवं चार हाईवा वाहन जब्त किये गये है। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम पाटन  लवकेश ध्रुव ने रानीतराई-पाटन के समीप जेसीबी द्वारा अवैध उत्खनन करते हुए पाये जाने और ट्रेक्टर द्वारा परिवहन करते पाये जाने पर उक्त जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर को जब्त किया है। इसी प्रकार राजस्व विभाग के टीम द्वारा तहसीलदार पाटन के नेतृत्व में बालोद-धमतरी से रेत परिवहन करते पाये जाने पर चार हाईवा वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी रानीतराई को पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। एसडीएम  ध्रुव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध ईंट भट्ठों के संचालकों को भी बगैर अनुमति के ईंट भट्ठे लगाकर पर्यावरण प्रदूषित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। अवैध उत्खनन और ईंट भट्ठों पर आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button