कभी झुग्गियों में रहता था ‘मदर इंडिया’ का ये एक्टर, डायरेक्टर ने लिया गोद और बदली किस्मत, हॉलीवुड में भी बनाई पहचान

कई बार किस्मत किसी को राजा से रंक बना देता है तो कई बार किसी को जमीन से उठाकर आसमान पर बिठा देती है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ हुआ। जो पैदा तो मुंबई की झुग्गी में हुआ, लेकिन उसकी किस्मत ने ऐसी पलटी खाई कि उसे महल तक पहुंचा दिया। अब आपके दिमाग में चल रहा होगा कि आखिर ये एक्टर कौन है। तो चलिए हम आज आपको उसके बारे में बताते हैं-
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म ‘मदर इंडिया’ में नजर आए थे। ये कोई और नहीं बल्कि ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त के किरदार बिरजू का बचपन यानी छोटे ‘बिरजू’ का किरदार निभाने वाले एक्टर साजिद खान हैं। साजिद खान को इस मूवी से खास पहचान मिली और उन्हें रातोंरात स्टार बनाया। हर किसी ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। साजिद को ‘मदर इंडिया’ मूवी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मिली। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी मूवी में काम किया। साजिद खान का जन्म 28 दिसंबर 1951 को मुंबई की झुग्गियों में हुआ था।
आपको बता दें कि निर्देशक महबूब खान और उनकी पत्नी सरदार अख्तर ने साजिद खान को गोद ले लिया था। गोद लेने के बाद उन्हेांने साजिद को अपना नाम दिया। महबूब खान ने उन्हें अपने बेटे की तरह पाला। 1962 में आई महबूब खान की आखिरी फिल्म ‘सन ऑफ इंडिया’ में साजिद ने मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन साजिद की एक्टिंग की तारीफ हुई।
बॉलीवुड में भले ही साजिद को वो शोहरत नहीं मिली हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वो काफी फेमस हुए। साल 1966 की हॉलीवुड फिल्म ‘माया’ में जे नॉर्थ के साथ सह-कलाकार बने। फिल्म हिट हुई और इसी नाम की टीवी सीरीज भी बनी, जिसमें 18 एपिसोड थे। यही नहीं, साजिद को फिलीपींस में भी काफी लोकप्रिय हुए और वहां ‘माई फनी गर्ल’, ‘द सिंगिंग फिलीपीना’ जैसी फिल्में कीं। भारत में वे ‘हीट एंड डस्ट’ जैसी फिल्म में नजर आए।

साजिद की मैरिड लाइफ की बात करें तो उनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं। साजिद ने दो शादियां कीं थी। पहली शादी से उनका बेटा समीर है। वहीं, दूसरी शादी केरल में की। बता दें कि एक्टिंग से दूर सोशल वर्क में लगे रहे। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद 22 दिसंबर 2023 को 71 साल की उम्र में केरल के अलप्पुझा जिले में उनका निधन हो गया था।



