हमर छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर नया विवाद: भड़के सीएम-डिप्टी सीएम, कहा- जनता माफ नहीं करेगी

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुआई में निकाली जा रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम और डिप्टी सीएम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, पीएम की माताजी पर टिप्पणी करना कांग्रेस और आरजेडी की ओछी राजनीति को दर्शाता है। कांग्रेस की संस्कृति रही है कि ओबीसी और आदिवासियों का अपमान करना।बयान जारी कर एक बार फिर कांग्रेस ने इसे चरितार्थ कर दिया है। पीएम मोदी देश के 140 करोड़ लोगों के लिए दिन-रात काम करते हैं। बिहार और देश की जनता पीएम का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस और आरजेडी नेताओं का बयान वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी की है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि मंच से गालियों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल घोर निंदनीय है। यह अशोभनीय है।

कांग्रेस-आरजेडी की हरकत देश की हर मां का अपमान है। देश की जनता कभी राहुल गांधी और आरजेडी के नेताओं को माफ नहीं करेगी। सत्ता के लिए ये दल इतने नीचे चले जाएंगे, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Show More

Related Articles

Back to top button